Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा, मिले कई अहम दस्तावेज, करोड़ों की टैक्स चोरी का हो सकता है खुलासा

रायपुर। सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, भिलाई, राजनांदगांव समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित कई ठिकानों पर आज आयकर विभाग ने छापा मारा है। राजधानी में इस कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के IT अफसर पहुंचे हैं, जो सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के दफ्तर और घर पर सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का इनपुट मिला था, जिसके बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान अफसरों को 30 से ज्यादा राष्ट्रीयकृत बैंक खाते, लगभग 12 लॉकर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिसमें करोड़ों रुपयों के जमा होने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग ने ग्रुप के सभी बैंक खातों और लॉकर्स पर निषेधात्मक आदेश (PO) लगाया है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रह सकती है। हालांकि, आयकर विभाग ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।