Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“छत्तीसगढ़ पश्चिमांचल सांस्कृतिक संस्थान” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया

रायपुर।    समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष संगीतज्ञ- श्याम कुमार चन्द्रा ने बताया कि 18 मई को सिविल लाइंस, वृंदावन भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ और पश्चिम ओड़िशा के प्रसिद्ध गुणीजनों की उपस्थिति में कला संस्कृति व सांस्कृतिक विकास संबंधी विभिन्न प्रस्ताव पारित किया गया।

इस संयुक्त उद्घाटन समारोह में पद्मश्री हलधर नाग, प्रो. महादेव प्रसाद जायसवाल, प्रो. आदित्य प्रसाद पाढ़ी, दिलीप बेहरा, शिवनारायण शेटपथी, भक्ति प्रसाद नंदा, डॉ. लक्ष्मी नारायण, सुशांत गुरु, जीतेंद्रय सेठ, पार्वती सेठ, शिव प्रसाद मेहर, गुरु दुखनाशन बेहरा, सत्य रंजन महापात्र, दुर्गा प्रसाद दास, साधक संबानंद पांडा, डॉ. सापा मिश्रपन, अभिनेत्री रोज़ी षडंगी, संजुक्ता मिश्रा, सरोज मेहर, नृत्यांगना ज्योति मुंडा, नृत्यांगना सुचरिता दास, संगीतकार मधुसूदन गार्डिया आदि गुणीजन शामिल रहे, वहीं छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि मंडल में प्रो. चितरंजन कर, पद्मश्री भारती पटना, डॉ. महेंद्र मिश्रा और सांस्कृतिक दल में गुरु मां प्रभा जोशी, गुरु मां गरिमा शर्मा, गुरुजी दुष्मंत कुमार दुबे, चांगो रावगा, इंद्रकुमार, रोहित लक्ष्मी, बंशीलाल वर्मा एवं सुषमा प्रेम पटेल आदि कला प्रेमी जन उपस्थित रहे।

इस समारोह में सर्वप्रथम माॅ॑ शारदे एवं मां सम्लेश्वरी के तैल चित्र के सामने राजकुमार कॉलेज रायपुर के अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता संजय मिश्रा, गुणनिधि मिश्रा, प्रो. साहेब लाल श्रीवास्तव, निवेदिता मिश्रा, अशोक कुरम, संगीत प्रशिक्षक राज सुधीर पंडित, रंजन मोदक, डॉ. के रोहन नायडू, संजय गिरी, रमेश चंद्र रथ, प्रेम कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्यपाल के निजी सचिव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भरत बेहरा, पूर्व रजिस्ट्रार सी. एल दुबे सहित दोनों राज्य के गुणीजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

छत्तीसगढ़ से संजय मिश्रा और पश्चिमांचल से डॉ. सपन मिश्रा ने समारोह में आमंत्रित सदस्यों का परिचय कराया और उन्हें मंच पर एक साथ बैठाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच पर आवश्यक चर्चा के बाद दोनों राज्य के कलाकारों ने संबलपुरी और छत्तीसगढ़ी मनमोहक समूह नृत्य की प्रस्तुति में उपस्थित सदस्य झूम उठे। रात्रि भोज में छत्तीसगढ़ी मंडल के सदस्यों को ‘सरसतिया’ मिठाई परोसी गई, कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।