Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस की प्रेसवार्ता में पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP मुद्दाविहीन, हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है चुनाव

रायपुर- छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है. जिसके मद्देनजर सभी पार्टियों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है. इसके साथ ही सियासी बयानबाजियां भी तेज होती जा रही है. आज राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में AICC संचार अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेसवार्ता की, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मुद्दाविहीन बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है. मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है.

भाजपा 400 पार वाले नारे पर पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी 400 पार इसलिए कह रही है क्योंकि उसी नीयत में खोट है. भाजपा संविधान बदलना चाहती है, आरक्षण खत्म करना चाहती है. जबकि कांग्रेस जातिगत जनगणना के पक्ष में है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आरक्षण देना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने विधेयक ही राजभवन में लंबित करवा दिया. उन्होंने कहा- 10 साल में मोदी सरकार में सिर्फ धोखा ही धोखा हुआ है. कितने युवाओं ने, महिलाओं ने, किसानों ने, व्यवसायियों ने आत्महत्या की है. मोदी सरकार की नीति और नीयत में खोट है.

चुनाव आयोग की ओर से दस दिनों बाद पहले चरण और दूसरे चरण के चुनाव के डेटा जारी करने के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि मतदान के आंकड़ों में भारी अंतर आया है. हम स्टडी के बाद चुनाव आयोग जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस मेनीफेस्टो में मुस्लिम लीग की छाप होने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पूरे घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग का कही नाम नहीं है. मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र मैंने पढ़ा नहीं, प्रधानमंत्री ने पढ़ा हो तो नहीं पता. इस दौरान इस दौरान खेड़ा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी एंटायर पॉलिटिकल साइंस की डिग्री को भी चुनौती देने की भी बात कही.