Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 5 विकेट, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

दुबई।    भारत ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए के टॉप पर पहुंच गया है। भारत का ग्रुप चरण में अजेय अभियान जारी रहा और टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए इस चरण का अंत किया। अब चार मार्च को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया से दुबई में होगा। वही न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से लाहौर में होगा।

दुबई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद श्रेयस और अक्षर पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। अक्षर और श्रेयस के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 79 रन बनाये। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाए। जवाब में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 45.3 ओवर में 205 स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके, इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।