Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आयकर के छापे में कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस ब्रोकरों के ठिकानों से 2.5 करोड़ नगद व करोड़ों की हुंडी मिली

रायपुर। टैक्स चोरी के संदेह आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को रायपुर व राजनांदगांव के कंस्ट्रक्शन कारोबार व फाइनेंस ब्रोकर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। आयकर सूत्रों के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई कुल सात ठिकानों पर चल रही है तथा इसमें 25 से ज्यादा आयकर अफसर शामिल है।

आयकर विभाग द्वारा पहले दिन हुई इस कार्रवाई में अब तक विभाग ने कारोबारियों के ठिकानों से 2.5 करोड़ रुपये नगद व करोड़ों की हुंडी मिली है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारियों से नगद राशि के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

आयकर विभाग की टैक्स चोरों पर नजर

सूत्रों के अनुसार आयकर की यह कार्रवाई कारोबारियों के ला विस्टा, कटोरा तालाब,देवेंद्रनगर, रामसागरपारा स्थित घर व आफिस के साथ ही राजनांदगांव के फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों पर दी गई। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा इन दिनों लगातार टैक्स चोरों पर निगाह बनाए हुए है और कार्रवाई कर रही है।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही और आयकर अधिकारियों ने आवश्यक कागजात जब्त किए और कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक दो दिनों में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से आयकर की नजर इन पर थी। आयकर के साथ ही इन दिनों जीएसटी विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई जारी है।