Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रोफेसर से मारपीट के मामले में जज ने आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, प्रश्रय देने वाले को मिली जमानत…

दुर्ग। पुरानी भिलाई कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट मामले में आरोपी प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को न्यायाधीश ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. वहीं दोनों आरोपियों को प्रश्रय देने वाले काकीनाड़ा के टी पवन को जमानत पर रिहा किया है. 

भिलाई-तीन स्थित डॉ ख़ूबचंद बघेल महाविद्यालय के प्रोफेसर विनोद शर्मा से मारपीट के मामले में पुलिस ने आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा से गिरफ्तार आरोपी प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को पुलिस ने आज पुरानी भिलाई के प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश अमिता जायसवाल के न्यायालय में पेश किया.

प्रोबीर शर्मा के वकील एनके ठाकुर ने सुनवाई के दौरान पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के 30 घंटे बाद तक क्यों पूछताछ नहीं की गई. वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिवक्ता ने पुलिस की ओर पेश का पक्ष रखा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों – प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा.

बीएनएस की धारा , 296 ,109, 115, 351 (2) के तहत पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया. 22 तारीख तक रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों का बयान वीडियोग्राफी के माध्यम से दर्ज करने के साथ उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पंजाब लेकर जाएगी, जहां आरोपियों ने आने मोबाइल सिम नष्ट किए हैं. इसके साथ दोनों प्रश्रय देने वाले काकीनाडा के टी पवन को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत पर रिहा किया.