Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा में NHM कर्मियों ने चुनरी यात्रा निकालकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना, सर्वमंगला घाट में जल सत्याग्रह कर जताया विरोध

कोरबा। छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम आज 23वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। कोरबा जिले में हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने आज चुनरी यात्रा निकालकर सर्वमंगला मंदिर तक पैदल मार्च किया। मंदिर में दीप प्रजवलित कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही सर्वमंगला स्थित हसदेव घाट में एनएचएम कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विगत 18 अगस्त से एनएचएम के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर है। इस प्रदेशव्यापी हड़ताल में एक साथ 16 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जहां स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गयी है। वहीं हड़ताली कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर आज 23वें दिन भी हड़ताल पर रहे। बात कोरबा की करे तो यहां हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने आज 70 फीट लंबी चुनरी के साथ पैदल सर्वमंगला मंदिर पहुंचे।

सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ दीप प्रजवलित कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रदेश संगठन के आहवान पर हड़ताली कर्मचारियों ने सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव नदी में तिरंगा झंडा के साथ उतरकर जल सत्याग्रह किया। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने साफ किया कि सरकार उनके अधिकारों को लेकर गंभीर नही है। जिसके कारण उन्हे मजबूरन आंदोलन की राह अख्तियार करना पड़ रहा है। सरकार समय रहते 10 सूत्रीय मांगों पर अपना समर्थन देकर आदेश जारी करती है, तो वे फिर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर ढंग से बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।