Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोरबा में यूपी से शूटर बुलाकर घर पर करवाई फायरिंग….मचा हड़कंप, पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, अन्य की तलाश जारी

कोरबा। कोरबा जिला के कटघोरा में बुधवार की देर रात फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। बाइक सवार हमलावरों ने सिकंदर मेमन नामक शख्स के घर पर दो राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपियों को सुपारी देकर यूपी से बुलाया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कोरबा में गोलीकांड की ये घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात कटघोरा क्षेत्र के कसनिया मार्ग पर सिकंदर मेमल के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड चली गोली में से एक शटर पार करते हुए अंदर घुस गई, जबकि दूसरी गोली दरवाजे में धंस गई। घटना के वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। उधर गोली चलने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बाइक सवार शूटर मौके से फरार हो गये थे। देर रात हुए इस गोलीकांड की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे।

एसपी के निर्देश पर नाकेबंदी कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। पुलिस की नाकेबंदी से बचने के लिए आरोपी की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सड़क पर गिरने के बाद आरोपी ने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी शर्ट बदल ली, ताकि पहचान छिपाई जा सके। हालांकि गांव के युवकों को उसका हावभाव संदिग्ध लगा। उन्होंने तुरंत आरोपी का पीछा करना शुरू किया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। देर रात ही आरोपी बस में सवार होकर भागने के फिराक में था, तभी पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि तौफिक नामक युवक पर गोली चलाने के लिए सुपारी दी गयी थी। यूपी से शूटर के कटघोरा पहुंचने के बाद प्लानिंग चेंज कर पहले तो तौफिक के पैर पर गोली मारने की योजना था। इसके बाद आरोपियों ने तौफिक के घरवालों को डराने के लिए उसके घर पर फायरिंग करने की योजना बनाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है। कोरबा पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।