Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवर्धा में BJHYM नेताओं ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राहुल टिकरिहा को काले झंडे दिखा के दौरान हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील

कवर्धा। कवर्धा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की है। आपको बता दे BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा गुरुवार को जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे थे। टिकरिहा पर युवती से यौन शोषण का आरोप है। जिसे लेकर कांग्रेसियों ने टिकरिहा के दौरे का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने की कोशिश की। जिसे लेकर विवाद के बाद स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियों भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

कवर्धा में हुए इस मारपीट की घटना से एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा गयी है। कवर्धा दौरे पर पहुंचे राहुल टिकरिहा पर कांग्रेसियों ने महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काले झंडे दिखाए। इस दौरान काफिले के सामने जमकर नारेबाजी की। जिससे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भड़क गए। दोनों पक्षों में इसे लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवा मोर्चा के नेता और विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी के बाद मारपीट शुरू हो गयी।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवा मोर्चा के नेता विवाद के बाद विरोध कर रहे कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। उधर इस घटना के बाद कांग्रेस ने आरोपी युवा मोर्चा के नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। उधर इस घटना को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह घटना प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले में हुई। लेकिन अब तक इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, ये लोकतंत्र के खिलाफ है। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। 1 नवंबर को पीएम मोदी के दौरे का भी विरोध करेगी।