Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मिशनरी स्कूल की छात्रा ने प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान होकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि बिना परमिशन छात्रावास का संचालन हो रहा था, जिसमें छात्रा रह रही थी।

वहीं मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।