Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर के सामने ग्रामीणों ने फिर दोहराई सड़क, बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधा की वर्षों पुरानी मांगें, ज्ञापन सौंपकर कहा – कई मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है क्षेत्र

गरियाबंद।   जय अंबेडकर वादी युवा संगठन के बैनर तले आज राजापड़ाव से लेकर शोभा गोना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे. ग्रामीणों ने नए कलेक्टर भगवान सिंह उइके को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की बात कही. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य 7 पंचायत में रहने वाले 30 हजार से भी ज्यादा लोग आज भी जरूरी मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं. कलेक्टर ने मांगों से शासन के समक्ष अवगत कराने के अलावा जो काम संभव हो सके उसे अपने स्तर पर जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया.

ये हैं ग्रामीणों की मांगें

  1. राजापड़ाव क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायतों (कोकड़ी, गरहाडीह, गौरगांव, भूतबेड़ा, कूचेंगा) सहित शेष छूटे हुए पारा टोला में विद्युतीकरण किया जाए.
  2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोभा में सेटअप के आधार पर समुचित व्यवस्था करते हुए नवीन भवन बनाई जाए एवं निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण तत्काल पूर्ण कराया जाए.
  3. स्वीकृति के बाद भी अड़गडी, जरहीडीह, शोभा, कोकड़ी, गरहाडीह, घोटियाभर्री नाला पर पुल-पुलिया का निर्माण आज भी अधूरा है. अविलंब इसे पूर्ण कराई जाए.
  4. क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों एवं क्षेत्र के दोनों आदिवासी कन्या आश्रमों में शिक्षकों की व्यापक कमी है. तत्काल सभी स्कूलों में आगामी सत्र 2025–26 में शिक्षकों की अविलंब व्यवस्था कराते हुए निर्माणाधीन स्कूल भवनों को तत्काल पूर्ण कराई जाए.
  5. क्षेत्र पात्रधारी किसानों को विधि सम्मत वन अधिकार पत्र दिया जाए.
  6. क्षेत्र के किसानों को समुचित सुविधा मिले इसलिए पूर्व में गरहाडीह में प्रस्तावित धान खरीदी केंद्र को इसी सत्र 2025–26 में खोली जाए.
  7. शोभा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस (108) और महतारी एक्सप्रेस (102) की सुविधा प्रदान की जाए.
  8. गोना से गरीबा पक्की सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर और ऊबड खाबड़ होने से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है, तत्काल सड़क की चौड़ीकरण करते हुए मरम्मत कराई जाए.
  9. क्षेत्र में एक भी बालक छात्रावास नहीं है, ग्राम मोंगराडीह में बालक छात्रावास की स्वीकृति प्रदान करते हुए सुदूर वनांचल के बच्चे जंगल रास्तों से आवाजाही करते हुए शोभा में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में पढा़ई करने पहुंचते हैं. परिस्थिति को देखते हुए प्री मैट्रिक छात्रावास शोभा में खोला जाए.
  10. गरहाडीह और शोभा कन्या आश्रमों में बिजली, पानी भवनों की जर्जर हालत से पूर्व में अवगत कराया गया था, अविलंब आश्रमों की समस्याओं को दूर की जाए. साथ ही दोनों आश्रमों का भवन जर्जर है इसलिए नवीन भवन का निर्माण कराया जाए.
  11. ग्राम शोभा हायर सेकंडरी स्कूल और ग्राम भूतबेड़ा हाइस्कूल में भवन नहीं है वैकल्पिक व्यवस्थाओं में शैक्षणिक कार्य चल रहा है, तत्काल भवन निर्माण कराया जाए.
  12. ग्राम शोभा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिला बाल विकास के सेक्टर भवन में संचालित हो रही है, तत्काल भवन निर्माण कराया जाए.
  13. क्षेत्र के किसानों को तहसील कार्यालय मैनपुर बहुत दूरी तय करना होता है, परिस्थितियों को देखते हुए शोभा में उप तहसील खोला जाए.

ज्ञापन सौंपने वाले में ये थे शामिल

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में पतंग मरकाम(अध्यक्ष अंबेडकरवादी युवा संगठन), पूरन मेश्राम, शंकर नेताम(सरपंच गरहाडीह), पुरुषोत्तम परदे, नकुल नागेश,रोहन नेताम, तिलक मरकाम (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), अजय नेताम (पूर्व सरपंच भूतबेड़ा), कमलचंद नेताम, बिकाऊ नेताम, महेश सूर्यवंशी, पतिराम मरकाम, रामसिंह नेताम, दुल्लुराम मरकाम समेत अन्य शामिल थे.