Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फिल्मी स्टाइल में पूर्व प्रधान पाठक के घर नकाबपोशों ने दिया डकैती को अंजाम, बेटी की शादी के लिए रखे गहने-नगदी लेकर हुए फरार…

लोरमी। फिल्मी स्टाइल में डकैती का दुस्साहस केवल राजधानी और बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है. गांव में भी बाकायदा पूरी प्लानिंग के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा घटना लोरमी ब्लॉक के मसना की है, जहां नकाबपोशों ने पूर्व प्रधान पाठक के घर से एक किलो चांदी, 10 तोला सोने के आभूषण सहित तीन लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए.

घटना को लेकर पीड़ित पूर्व प्रधान पाठक द्वारिका दास वैष्णव ने बताया कि रात करीबन 8 बजे उनकी पत्नी और बच्चा की मौजूदगी में नकाबपोशों ने घर का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही तीन नकाबपोश अंदर घुसते ही उनकी कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे सामान और नगदी रकम को निकालने कहा. डकैती के दौरान नकाबपोशों ने बुजुर्ग दंपती के हाथ बांध दिए थे.

जानकारी के अनुसार, इस घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया. तीन लोग घर के बाहर मोटरसाइकिल को चालू कर घर के अंदर डकैती करने गए, वहीं तीन आरोपी बाहर निगरानी कर रहे थे. डकैती को अंजाम देने के बाद 6 आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने जो गहने और नगदी रकम घर में रखे थे, डकैत उसे भी लेकर फरार हो गए.

डकैती की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि सूचना अनुसार, इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है. पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है.