Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों से लिया जल जीवन मिशन में 26 करोड़ का ठेका, महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर।  फर्जी दस्तावेजों से जल जीवन मिशन में 26 करोड़ रुपए का ठेका लेने और वर्क ऑर्डर जारी करने का मामला सामने आया है. मामले में महाराष्ट्र की कंपनी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. कंपनी ने  जल जीवन मिशन का ठेका लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे. अब महाराष्ट्र में छापेमारी की तैयारी है. उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ठेका और वर्क ऑर्डर दिया.

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साल 2023 में जल जीवन मिशन में 26 करोड़ से ज्यादा का टेंडर निकाला था.  इसमें सबसे ज्यादा काम बिलासपुर में होने थे. इस काम को लेने के लिए कंपनी ने अनुभव प्रमाण पत्र, शपथ पत्र समेत अन्य दस्तावेज जमा किए थे. कंपनी का दावा था कि उसे सतारा, महाराष्ट्र में काम करने का अनुभव है. इसी प्रमाण पत्रों के आधार पर कंपनी को ठेका जारी कर दिया गया. महाराष्ट्र की कंपनी विजय वी के संचालक विजय वी सांलुके ने ही इन फर्जी दस्तावेजों को जमा किया था. 

पुलिस अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन्होंने इस ठेके को मंजूरी दी थी, और उन पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.