Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस आगे

रायपुर-      छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 10 तथा कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार

  1. कोरबा -कांग्रेस- ज्योत्सना महंत- 8281 वोटो से आगे
  2. सरगुजा – भाजपा – चिंतामणि महाराज – 87563 वोट से आगे
  3. रायगढ़ – भाजपा – राधेश्याम राठिया 181057 वोट से आगे
  4. जांजगीर चांपा- भाजपा- कमलेश जांगड़े 45917 वोट आगे
  5. बिलासपुर -भाजपा – तोखन साहू 52664 वोट से आगे
  6. राजनांदगांव -भाजपा- संतोष पांडे 36617 वोट से आगे
  7. दुर्ग – भाजपा – विजय बघेल 250928 वोट से आगे
  8. रायपुर -भाजपा- बृजमोहन अग्रवाल 257706 वोट से आगे
  9. महासमुंद -भाजपा- राजकुमारी चौधरी 76040 वोट,
  10. बस्तर – भाजपा – महेश कश्यप 40167 वोट से आगे
  11. कांकेर- भाजपा- भोजराज नाग 15696 वोट से आगे

राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी। जिक्रयोग है कि वर्ष 2004 से 2014 तक हुए तीन आम चुनावों में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीट जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में भाजपा ने नौ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।