Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में 22 पुलिस अफसरों को मिलेगा पुलिस पदक, एक को राष्ट्रपति पदक, जानिए कौन-कौन होंगे सम्मानित…

रायपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा भारत सरकार ने की है. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ से इंस्पेक्टर महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा. इसके अलावा बेहतर कार्य के लिए 21 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

कवर्धा के डीएसपी अंजू कुमारी और थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा को उनके साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और नक्सल उन्मूलन अभियान में उनके असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. अंजू कुमारी ने नक्सल मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश की पुलिस सेवा में एक नई मिसाल कायम पेश की है. वे नक्सल मोर्चे पर शामिल होने वाली पहली महिला राजपत्रित अधिकारी हैं, जिन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. उनकी यह उपलब्धि न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि पुलिस सेवा में महिलाओं की शक्ति और साहस को भी उजागर करती है.

नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में डीएसपी अंजू का बेहतर प्रदर्शन

डीएसपी अंजू ने विशेष तैनाती के दौरान दंतेवाड़ा जिले के थाना अरनपुर के ग्राम नहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ एक निर्णायक मुठभेड़ में बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया. इस अभियान में उनकी टीम ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए. यह सफलता इस क्षेत्र में शांति की स्थापना में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई.

इन्हें मिलेगा पुलिस पदक –