Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर में सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और PM पर बोला हमला, कहा…वोट चोरों को माफ नहीं करेगी जनता

बिलासपुर। कांग्रेस के शीर्ष नेता देशभर में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को घेर रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआं फेक रही है। वहीं पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि…आने वाले दिनों में हाइड्रोजन बम फूटेगा।

गौरतलब है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड पर है। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता देशभर में रैलिया कर केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है। छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष में बैठी कांग्रेस अब अपनी हार का कारण वोट चोरी बताने में जुट गयी है। बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होने मंच से कहा कि लोकतंत्र की इमारत पर बहुत से लोग नेता बने, लेकिन लोकतंत्र की व्यवस्था को आज जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है।

पहले निर्वाचन आयोग का अध्यक्ष चीफ जस्टिस, पीएम और नेता प्रतिपक्ष तय करते थे। लेकिन आज पीएम, गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो एक के बहुमत पर आज निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का चयन हो रहा है। भाजपा चाहती है एक ही विचारधारा देश में रहे। पायलट ने आरोप लगाया कि हम सवाल निर्वाचन विभाग से पूछते हैं, लेकिन जवाब बीजेपी के नेता देते हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी को चुनाव जीतना है, तो लड़ के जीते। वोट चोरी कर राज करने वालों को अब जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

पूर्व CM बघेल ने कहा….वोट चोरी के खिलाफ फूटेगा हाइड्रोजन बम

कांग्रेस की इस रैली में मौजूद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे नेताओं से निवेदन है कि अब ये न कहें कि हमारी सरकार ने काम नहीं किया और हम हार गए। ये कहें कि बीजेपी ने वोट चोरी की, जिसकी वजह से हार गए। भूपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली का बिल अब झटका मार रहा है। हमारी सरकार ने किसानों को कोरोना काल में भी खाद उपलब्ध कराया, लेकिन आज सभी किसान परेशान हैं। न बोनस का पता, ना 15 लाख का पता, ना नौकरी का पता। उन्होने कहा कि सविधान के रक्षक राहुल गांधी हैं। आने वाले दिनों वोट चोरी के खिलाफ में हाइड्रोजन बम फूटेगा।