Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मामूली विवाद में युवक ने शख्स पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी और मृतक के बीच पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ। इस बीच आक्रोशित विकास ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटनास्थल पर युवक सागर का काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई।

खमतराई थाना में 1 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई कि रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास युवक सागर उर्फ ठाकुर सिंह मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके शरीर में चोट के निशान है और खून से लथपथ है। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक जांच और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सागर की मौत अधिक खून बहने और धारदार हथियार से हमले के कारण हुई है। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एएसपी ने टीम की गठित

घटना को एएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए 3 एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसीसीयू प्रभारी और खमतराई टीआई की विशेष टीम गठित किया। टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। मृतक के परिजनों, चश्मदीदों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक विकास विश्वकर्मा की पहचान हुई।

हत्या की वारदात

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मामले का पूरा राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर उसने सागर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 387/25 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्माको गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कब्जे से चाकू को गिरफ्तार कर लिया है।