Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2021 में युवक को 9 बोतल कफ सिरप और 16 नशीली गोलियां के साथ रायपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार, कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, सुनाई 5 साल कैद की सजा

रायपुर।  मरीन ड्राइव के पास कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल कैद और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. ये सजा पंकज कुमार सिन्हा, विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) के कोर्ट द्वारा सुनाई गई है.

कोर्ट के आदेश के मुताबिक तेलीबांधा थाना के मौलीपारा निवासी दयाराम रादव (32) पिता राहुल यादव के खिलाफ 29 जून 2021 को तेलीबांधा थाना पुलिस ने 9 बोतल कफ सिरप और 16 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एनडीपीएस की दो अलग-अलग धाराओं पर मामला दर्ज किया गया था. अब कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ 5-5 साल कैद और 1 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है, कोर्ट ने दोनो धाराओं के तहत सुनाई गई सजा एक साथ भुगताने का फरमान सुनाया है.   

कोर्ट का फैसला

  • एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत 5 साल की कठोर कैद और ₹50,000 जुर्माना.
  • एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(B) के तहत 5 साल की कठोर कैद और ₹50,000 जुर्माना.