Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूली बच्चों को संस्कारित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को बच्चों को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था। कार्यक्रम को विजय केसरवानी, चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने भी संबोधित किया। शिक्षादूत से सम्मानित शिक्षकों को 5 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि सहित प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं साल भेंट की गई है।