Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर से दुर्ग जाने-आने वालो के लिए जरूरी खबर… 8 दिनों के लिए बंद रहेगा ये ब्रिज

रायपुर।    97 करोड़ के सुपेला चन्द्रा-मौर्या ओवरब्रिज में खामी आने की वजह से गर्डर की बेयरिंग को बदला जाएगा. इसे बदलने के लिए दिल्ली से इंजीनियर आएगा. इस ब्रिज में सोमवार से 8 दिनों तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

ट्रफिक पुलिस के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के पश्चात सुपेला चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग मार्ग में आई तकनीकी खामी को दूर करने के लिये सोमवार से ब्रिज के ऊपर मरम्मत कार्य किया जाना है. इस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूर्ण से बंद रहेगा. इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजरेंगे.

निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है. यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग- भिलाई) ने आम नागरिकों से अपील कि है की पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, हाइवे मार्ग का प्रयोग करने से बचें.

सालभर में ही गर्डर की बैरिंग खराब

सुपेला से चन्द्रा-मौर्या तक फ्लाईओवर 1.5 किलोमीटर लंबा है. वर्ष 2019 में निर्माण कार्य शुरु हुआ था. मार्च 2023 में इसे भारी वाहनों के लिए खोला गया था लेकिन वर्षभर में ही गर्डर के नीचे लगी बैरिंग खराब हो गई.