Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, आज शाम को वाटर सप्‍लाई रहेगी ठप, स्‍टोर कर लें पानी

रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में आज 26 सितंबर को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिल्टर प्लांट फीडर और इंटेकवेल फीडर में आवश्यक विद्युत सुधार कार्य किया जाएगा, जिसके चलते पानी की सप्लाई बाधित होगी.

रायपुर नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता (फिल्टरप्लांट) शरद ध्रुव ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 केवी इंटेकवेल और 11 केवी फिल्टर प्लांट फीडर में लाइन विस्तार और सुधार कार्य किया जाना है. इसके कारण 47.5 एमएलडी, 80 एमएलडी (पुराना और नया) और 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े जलागारों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. हालांकि, दिन में सुबह पानी की सप्लाई होगी, लेकिन शाम को टंकियों में पानी उपलब्ध न होने के कारण जलप्रदाय सेवा बाधित रहेगी. शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जलापूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी.

शहर के सभी 45 टंकियों में जल का भराव विद्युत प्रवाह 4 घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहने के कारण जल का भराव नहीं हो पाने से 26 सितंबर को इन टंकियों से संध्याकालीन नियमित जलआपूर्ति नहीं हो सकेगी. 27 सितंबर को सुबह से नियमित जलापूर्ति इन सभी टंकियों में होंगी.