Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव की प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठके संपन्न,प्रभारी ने लिये वार रूम लोकसभा समन्वयको, मोर्चा, विभाग अध्यक्षों की बैठक

रायपुर-    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा सह प्रभारी सचिव विजय जांगिड ने राजीव भवन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में तीन महत्वपूर्ण बैठक लिया। पहली बैठक वार रूम की हुई। जिसमें सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के बारे में प्रभारी ने जानकारी लियो तथा वार रूम की कार्य प्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दूसरी बैठक 11 लोकसभा क्षेत्रों के लोकसभा समन्वयको की हुई। तीसरी बैठक पार्टी मोर्चा, विभाग के अध्यक्षों की आयोजित हुई। इन बैठको में एक लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी रणनीति पर व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे पार्टी के प्रचार अभियान की समीक्षा भी प्रभारी ने किया। प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हमें मोदी सरकार के 10 वर्ष के वादाखिलाफी के साथ कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये युवा, महिला, किसान, श्रमिक और अन्य वंचित वर्गो के लिये जो न्याय की घोषणा किया है उसको जनता के बीच ले जाना है। हमें हर महिला तक यह बात पहुंचानी है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनको सालाना 1 लाख मिलेगा। हम 30 लाख नौकरियां देंगे। एमएसपी के कानूनी गारंटी देंगे। कांग्रेस पार्टी मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करेगी। हमें आक्रमक प्रचार अभियान चलाना है। देश में बदलाव की लहर चल रही। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।