Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में 23 अक्टूबर को अहम बैठक

रायपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्षों के चयन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। बताया गया कि पार्टी हाईकमान की प्रदेश के नेताओं के साथ 23 तारीख को दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंत्रणा होगी। एआईसीसी ने प्रदेश के सभी 41 संगठन जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक भेजे थे। पर्यवेक्षकों ने जिलों में जाकर रायशुमारी की। इस बार पर्यवेक्षकों ने बुद्धिजीवियों से भी राय ली थी।

सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक-दो को छोड़कर बाकी जिलों में अधिकतम छह नाम का पैनल दिया गया है। अकेले दुर्ग ग्रामीण में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर को रिपीट करने की अनुशंसा की गई है। बताया गया कि दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर किसी और ने आवेदन नहीं किए हैं। रायपुर शहर अध्यक्ष पद के सर्वाधिक 28 दावेदार थे। इनमें से 6 का पैनल तैयार हुआ है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, और अन्य नेता गुरुवार वार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ बैठक करेंगे। इसमें पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के नेताओं से जिला अध्यक्षों को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि नवंबर के पहले हफ्ते में जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।