Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर हुई अहम बैठक: छत्तीसगढ़ में 8 मई को बिलासपुर से होगी शुरुआत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज

रायपुर। कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली अभियान की रूपरेखा तय करने आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। सह-प्रभारी विजय जांगिड़, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बिलासपुर संभाग के सभी वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों की बैठक ली जिसमें पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उमेश पटेल, फूलसिंह राठिया सहित बिलासपुर संभाग के नेता मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल को ज़िम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

8 मई से होगी रैली की शुरुआत

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संविधान बचाओ रैली अभियान की छत्तीसगढ़ में 8 मई को बिलासपुर से शुरुआत होगी। प्रदेश स्तरीय रैली के बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान पर जागरूकता फैलायेंगे।

बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते दिन बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली गई जो सफल रही। अब कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, बदले की राजनीति सहित कई विषयों को जनता तक पहुँचकर संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज

कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को जनता की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश बताई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वार्थ, सत्ता और वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया। आज सत्ता बाहर से बाहर है, अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है तब उन्हें संविधान की याद आ रही है। भारत में संविधान आज सर्वोपरि है, कांग्रेस सिर्फ़ जनता की आँखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।