Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सोशल मीडिया का असर : रिश्तों से रील्स तक

रायपुर।  आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला द्वारा रविवार, 31 अगस्त 2025 को रात्रि 9:00 बजे, श्री दिगंबर जैन मंदिर के विद्यासागर हॉल, मालवीय रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक “सोशल मीडिया का असर : रिश्तों से रील्स तक” रहा, जो एक सच्ची घटना पर आधारित था। इस नाटक ने दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया कि कैसे सोशल मीडिया के अंधाधुंध प्रयोग से रिश्तों में दूरी और भावनाओं में कमी आती जा रही है। नाटक में बच्चों ने यह संदेश दिया कि सोशल मीडिया का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से किया जाए और रिश्तों को वास्तविक संवाद एवं समय देकर मजबूत बनाया जाए।

दर्शकों ने बच्चों की प्रभावशाली प्रस्तुति, अभिनय और संवाद अदायगी की सराहना करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गुंजायमान कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने माना कि ऐसे नाटक न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और शिक्षा का भी कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे मोबाइल का उपयोग केवल सार्थक एवं उचित कार्यों के लिए ही करेंगे और धर्म के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। अंत में सभी पंचायत ट्रस्ट, कार्यकारिणी तथा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संयोजिकाएँ संध्या जैन, श्रद्धा जैन एवं स्वाति जैन, नेहा जैन ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।