Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोकसभा चुनाव का असर, स्थगित हुई UPSC प्रीलिम्स परीक्षा…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की वजह से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) की प्रीलिम्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है. दोनों परीक्षाएं 26 मई को होनी थी. 

यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स को स्थगित करने का निर्णय लिया है, 26 मई को होने वाली परीक्षा अब 16 जून को आयोजित की जाएगी. यूपीएससी 2024 नोटिफिकेशन पिछले महीने 14 फरवरी को जारी किया गया था.

दरअसल, यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा और लोकसभा चुनाव की तारीख में टकराव हो रहा है, जिसके कारण परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे. इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, और 1 जून को खत्म होगी. सभी चरणों के वोटों की गिनती एक साथ 4 जून को की जाएगी.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. आईएएस,आईपीएस और आईएफएस बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. इस साल यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 80 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के जरिए कुल 1,056 रिक्तियों को भरा जाएगा.