Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 7, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में IMA का दो दिवसीय चिकित्सा सम्मेलन, विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 21वां राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन “IMA CGCON 2026” का आयोजन 7 और 8 मार्च 2026 को रायपुर के मोवा स्थित बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में चिकित्सक और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक सत्र, व्याख्यान और पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश और देश के वरिष्ठ चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और नई तकनीकों की जानकारी देना है, ताकि मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में एम्स गुवाहाटी के निदेशक प्रोफेसर एवं कर्नल डॉ. अशोक पुराणिक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे और चिकित्सकों को संबोधित करते हुए अपना व्याख्यान देंगे।

आईएमए छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भागीदारी होगी। वहीं आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सकों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान, आपसी समन्वय और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।