Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

500 से अधिक कट्‌टे धान का अवैध भंडारण, संदेह के दायरे में धान खरीदी केंद्र प्रबंधन

मानपुर-मोहला।  जिले के टोहेगांव के सरकारी भवन में 500 से अधिक कट्‌टे धान का अवैध भंडारण का मामला सामने आया है. यह धान ग्राम पंचायत भवन के ठीक बाजू में मौजूद पुराने ग्राम पंचायत भवन में मिला है. ये धान किसने यहां डंप कराया है ये फिलहाल जांच का विषय है. इस मामले में टोहेगांव धान खरीदी केंद्र प्रबंधन संदेह के दायरे में है.

जानकारी के मुताबिक, धान उपार्जन केंद्र टोहेगांव से सारा धान उठ चुका है. यहां भारी भरकम शॉर्टेज की स्थिति भी सामने आई है. वहीं इसी गांव में धान का अवैध भंडारण सामने आया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि धान उपार्जन केंद्र प्रबंधन ने केंद्र के धान की बड़ी खेप को अलग कर चोरी छिपे डंप करके रखा है, ताकि बाद में इसे व्यापारियों को बेचकर मुनाफा कमाया जा सके. धान के इस भंडारण से धान उपार्जन केंद्र की भूमिका संदेह के दायरे में है.

इस मामले में मानपुर-मोहला कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि उन्हें धान के अवैध भंडारण की जानकारी मिली है. अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.