Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध रेत उत्खनन का धंधा चरम पर, प्रशासन की सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं का बेखौफ खेल जारी, तहसीलदार ने कही ये बात

सूरजपुर।  जिले में अवैध रेत उत्खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजापुर, कुरवा और प्रतापपुर की नदियों में बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है. इन क्षेत्रों की नदियों में प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियों के जरिए अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है. रेत माफिया खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे नदियों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है.

रेत माफियाओं द्वारा प्रतिदिन ट्रैक्टर और टीपर गाड़ियों से अवैध रेत निकालकर बेच रहे हैं. इस खनन से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.

वहीं इस मामले में तहसीलदार शमीर शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति अपने निजी आवास निर्माण के लिए रेत ले जाता है, तो उसे राहत दी जा सकती है, लेकिन जो लोग व्यवसायिक रूप से इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.