Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में संलिप्त भाजपा नेता समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद रविवार को अफीम के पौधों को उखाड़ने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. जेसीबी का इस्तेमाल कर अफीम के पौधों उखाड़ा जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, उखाड़े गए अफीम के पौधों का नियमानुसार विनिष्टीकरण (डिस्ट्रक्शन) किया जाएगा, ताकि उनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके. पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है.

आपको बता दें कि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शनिवार को मामले पर पीसी लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि टीम ने ग्राम झेंझरी पटवारी हल्का नंबर 8 तहसीलों जिला दुर्ग की भूमि खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल और खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल दो खसरा नम्बर की दस राजद 72 डिसमिल भूमि जो कि मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम से थी, की जांच की. जांच में उक्त भूमि के लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल भूमि पर अफीम की खेती की गई थी. आखों में धूल झोंकने के लिए मक्के की फसल के बीच अफीम लगाई गई थी. मामले में विनायक ताम्रकार (58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर, अचला राम जाट (28) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.