Special Story

बिलासपुर में हाईकोर्ट कर्मचारियों के लिए 112 नए आवासों का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश ने सौंपी चाबियां

बिलासपुर में हाईकोर्ट कर्मचारियों के लिए 112 नए आवासों का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश ने सौंपी चाबियां

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों के लिए…

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी…

अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलरामपुर में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, प्रशासन में हड़कंप, सीमावर्ती गांवों में बढ़ाई गई सर्चिंग

बलरामपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती हुई दिखाई देने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि खेत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डेरा डाल दिया है और पूरी रात निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस टीम खेत और आसपास के क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या साक्ष्य नष्ट होने की आशंका को रोका जा सके।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। आसपास के गांवों में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध खेती से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अवैध अफीम की खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।