Special Story

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने विरोध में किया पुलिस थाने का घेराव

बिलासपुर।   जिले के गांव पौंसरा में आज ग्रामीणों ने भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस थाने में धरना देने की भी चेतावनी दी. इसके बाद से कोनी थाने में तनावपूर्ण स्थिति है. वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. 

दरअसल, भू-माफिया संजय सिंह ने गांव पौंसरा में एक एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोनी थाने का घेराव किया. जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई. ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया संजय सिंह ग्रामवासियों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है. ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है और मांगे पूरी नहीं होने पर थाने में धरने की चेतावनी दी है. बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक रजनीश सिंह पौंसरा गांव के निवासी है. 

विधायक सुशांत से भवन निर्माण की मांग

वहीं गांव वालों ने विधायक सुशांत शुक से समाज के लिए भवन निर्माण की मांग की है. पत्र लिखकर बताया कि ग्राम पंचायत पौंसरा के धुरीपारा मोहल्ला में धुरी समाज के लिए 50 डिसमील जमीन ग्राम पंचायत पौंसरा में चिन्हांकित किया गया है. वर्तमान में धुरी समाज के समाजिक कार्यक्रम करने में परेशानी होती है. जिसके लिए जमीन वापस करने की मांग की है.