Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईजी रामगोपाल गर्ग आधी रात पहुंचे चिल्फी बॉर्डर, अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई के दिए निर्देश

मुंगेली। आईजी रामगोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज के विभिन्न जिलों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार देर शाम आईजी मुंगेली पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया, फिर लोरमी फास्टर पर पहुंचे। यहां रिकॉर्ड, मालखाना, रोजनामचा की जांच की। इसके बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने रात करीब एक बजे एसएसपी भोजराम पटेल के साथ चिल्फी थाने पहुंचे और राज्य के चिल्फी बार्डर का भी निरीक्षण किया। आईजी ने बॉर्डर पार से आने वाले वाहनों की विधिवत और नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए।

आईजी ने बार्डर पर होने वाले सभी अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारियों को अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण, गंभीर अपराधों व मर्ग प्रकरणों का त्वरित निराकरण, लंबित शिकायतों में तेज कार्रवाई,सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी व नियमित उपयोग, डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान समेत आम नागरिकों व फरियादियों से संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सशक्त एप में अधिक से अधिक चोरी के वाहनों का रिकार्ड अपडेट करने की बात भी कही।

पुलिस दरबार में अधिकारी व जवानों की सुनी समस्याएं

गुरुवार को आईजी ने परेड की सलामी ली। टर्नआउट, मार्च पास्ट व बैंड का अनुशसान देख वे प्रभावित हुए और बैंड की टीम के साथ पियानो बजाया। सभी के लिए कैश रिवार्ड की घोषणा की। इसके बाद पुलिस लाइन में बने 3 नए भवनों को लोकापर्ण किया। वहीं हॉल में पुलिस दरबार लगाकर जिले में पदस्थ अधिकारी व जवानों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सभी को अनुशासित ढंग से काम करने के निर्देश भी दिए।

कोटवार प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी: आईजी

साइबर और ट्रैफिक सेंस की ट्रेनिंग के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटवारों के सम्मान समारोह में भी आईजी शामिल हुए। वे कोटवारों के कार्य देख प्रभावित हुए। उन्होंने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता में उनका पद का उल्लेख है। वे शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है। ग्रामीण इलाकों से पुलिस और प्रशासन को मिलने वाला उनका सहयोग अमूल्य है। उनकी एक छोटी सी सूचना बड़ी वारदात की योजना को विफल कर सकती है।