Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक्शन में IG डांगी और SSP प्रशांत अग्रवाल, नशे के खिलाफ कम कार्रवाई करने वाले थाना प्रभारियों की जमकर लगाई क्लास ! दिए सख्त निर्देश…

रायपुर- पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर आर.एल. डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर के 3 से 4 बदमाशों को जिला बदर करने का निर्देश दिया है इसके अलावा नशे के खिलाफ कम कार्रवाई करने वाले राजधानी के कुछ थाना प्रभारियों की जमकर क्लास भी ली है, जिनमे अभनपुर, तिल्दा, आरंग, कोतवाली सब डिवीजन और थाना पंडरी सहित कुछ अन्य थाने शामिल हैं.

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के निर्देश दिए गए. साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन और आरोपियों की तस्दीक करने भी कहा गया. अवैध रूप से शराब की बिक्री, भण्डारण और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर इसे भी पूर्णतः प्रतिबंधित करने कहा गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक दिन की शाम को राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर विजिबल पुलिसिंग कर संदिग्ध व असमाजिक तत्वों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.

जेल से रिहा होने वाले अपराधियों पर निगाह रखने और समय-समय पर उनकी चेकिंग करने कहा गया है, ताकि वे पुनः किसी प्रकार की अपराधों को अंजाम न दे सकें. इसके साथ ही नवीन कार्यप्रणाली तैयार कर अपराधों पर अंकुश लगाने व बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए गए.