Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कुछ जरूरत रहेगी तो बताना… वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 12वीं के टॉपर अखिल से की बातचीत, जानिए क्यों कहा फाइनेंस क्षेत्र के एक्सपर्ट्स से मिलाने की बात…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कलेक्टर एवं वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 12वीं के टॉपर अखिल सेन से फोन पर बातचीत की। उन्होंने स्टेट टॉपर अखिल को उसकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंत्री चौधरी ने कहा, यह तो शिक्षा जीवन की सफलता की शुरुआत है, आगे चलकर बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचना है. कभी भी मेरे लायक कुछ रहे तो बताना, कुछ जरूरत रहेगी या कोई प्रॉब्लम रहेगी तो बताना, जरूर मदद करूंगा.

बातचीत के दौरान अखिल सेन ने बताया कि उसका रुझान फाइनेंस सेक्टर की ओर है, जिस पर मंत्री चौधरी ने कहा, बहुत बढ़िया, फाइनेंस के क्षेत्र में भारत के टॉप एक्सपर्ट्स से तुम्हें जोड़ देंगे. जैसे-जैसे तुम आगे बढ़ोगे, मैं खुद प्रयास करूंगा कि तुम्हारी उन लोगों से मुलाकात हो, जो इस क्षेत्र के बड़े नाम हैं.

मंत्री ओपी चौधरी ने टॉपर अखिल सेन को रायपुर आने का निमंत्रण देते हुए कहा, जब भी रायपुर आना हो, एक-दो दिन पहले बता देना, मैं खुद तुमसे मिलूंगा और जो भी गाइडेंस या सहयोग चाहिए, उसमें मदद करूंगा. अखिल सेन ने बातचीत में कहा कि अगर आपसे कभी मुलाकात हुई तो बहुत खुशी होगी.