Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर झेलना पड़ेगा Jesus का प्रकोप, ग्रामीणों पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पास्टर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर।  ग्रामीणों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के लिए पास्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पास्टर दंपती ने धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें मजबूर किया, मना करने पर प्रभु के प्रकोप झेलना पड़ेगा कहकर डराया गया. इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है. 

जानकारी के अनुसार, संबलपुरी निवासी उतरा कुमार साहू और रामेश्वर साहू ने ईसाई समाज के पास्टर संतोष मोसेस और उनकी पत्नी अनु मोसेस के खिलाफ शिकायत की थी. जिसमें बताया गया कि पास्टर संतोष और उसकी पत्नी अनु मोसेस 2 फरवरी रविवार को सुबह 10 से 12 बजे के बीच उनके गांव आए थे. उसने उतरा साहू पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया.

उन्होंने उतरा से कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर उसके साथ सब ठीक रहेगा, नहीं तो प्रभु का प्रकोप पड़ने की बात कहकर डराने लगे. उतरा कुमार साहू नगर निगम में सफाईकर्मी है. धर्म परिवर्तन के दबाव से उतरा और उसका परिवार परेशान हैं.