Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘बोनस नहीं तो काम नहीं’: SECL में निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने दिवाली बोनस को लेकर खोला मोर्चा, कहा – मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

कोरबा।  जिले के मानिकपुर स्थित एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) जीएम कार्यालय में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने दीपावली बोनस की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखीं। कर्मचारियों की इस भारी भीड़ को देखते हुए जीएम कार्यालय के अधिकारी खुद बाहर आए और उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। हालांकि, जब बात नहीं बनी, तो कर्मचारियों ने 26 तारीख को बिलासपुर स्थित सीएमडी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

निजी कंपनी में काम करने वाले रमेलाल धीवर ने बताया कि दशहरा और दीपावली बोनस को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों की वार्ता अधिकारियों के साथ चल रही थी, लेकिन यह वार्ता विफल रही। बैठक में एसईसीएल के अधिकारियों ने कहा कि ऊपर से किसी तरह का आदेश नहीं है कि हम ठेका कर्मियों को बोनस दे पाएंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि कई बार एसईसीएल के सीएमडी को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बोनस नहीं दिया जाता है। ऐसे में यदि इस बार भी उन्हें बोनस नहीं दिया गया, तो जिले के कुसमुंडा माइंस, गेवरा माइंस और मानिकपुर माइंस के निजी कंपनी के कर्मचारी काम बंद कर देंगे और एसईसीएल बिलासपुर सीएमडी ऑफिस का घेराव कर आंदोलन करेंगे।

कर्मचारियों की मांग है कि वे एसईसीएल खदान में निजी कंपनियों के लिए काम करते हैं और पिछले कई सालों से दीपावली बोनस की जायज मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें यह नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी, विनय उपाध्याय कंपनी, एके राकेश टी टाइन, के अलावा अन्य निजी कंपनियाँ हैं, जहां कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, कुसमुंडा माइंस में नीलकंठ कलिंगा के अलावा अन्य निजी कंपनियाँ हैं। इसी तरह गेवरा में भी यही कंपनियाँ काम कर रही हैं और इन कंपनियों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर बोनस के लिए आंदोलन छेड़ा है।

आदेश आने के बाद कर्मचारियों को दिया जाएगा बोनस – एरिया मैनेजर

इस संबंध में मानिकपुर एसईसीएल के एरिया मैनेजर एच. के. प्रधान ने बताया कि बोनस देने को लेकर किसी तरह का आदेश नहीं आया है, लेकिन इसे लेकर एसईसीएल ने पत्राचार जरूर किया है, और आदेश आने के बाद ही कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।