Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिना हेलमेट पुलिसवाले पकड़ाये, तो भरना होगा जुर्माना होगी विभागीय कार्रवाई

रायपुर।   रायपुर में अब हेलमेट नियम तोड़ने पर सिर्फ आम जनता नहीं, बल्कि खाकीधारी भी नहीं बच पाएंगे। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार को एक सख्त आदेश जारी किया है, जिसके तहत पुलिस विभाग के हर अधिकारी और कर्मचारी के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

हेलमेट नहीं पहना तो भरना पड़ेगा 1000 रुपए का चालान

SSP के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, तो न सिर्फ 1000 रुपए का चालान कटेगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अक्सर देखा गया था कि कई पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटी चलाते थे। अब उन्हें भी नियम का पालन करना होगा, नहीं तो विभागीय फटकार झेलनी पड़ेगी।

अब कौन करेगा पुलिस पर निगरानी?

हालांकि आदेश के साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ है—निगरानी करेगा कौन? पहले भी जिला प्रशासन ने कलेक्टोरेट में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर रोक लगाई थी, लेकिन कई पुलिसकर्मी खुद इस नियम की अनदेखी करते रहे। यहां तक कि कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट वाहन चलाकर ड्यूटी पर पहुंचते हैं।

आदेश के बाद बढ़ी सतर्कता

इस आदेश के बाद कई पुलिसकर्मी जो पहले नियमों को हल्के में लेते थे, अब हेलमेट पहनकर ड्यूटी पर आना शुरू कर चुके हैं। प्रशासन इसे केवल हेलमेट तक सीमित न रखकर अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से जोड़कर देख रहा है।

देखें आदेश