Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स & सिकसा रायपुर के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन

रायपुर। व्यावसायिक जीवन के साथ खेल एवं स्वास्थ्य के समन्वय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा रायपुर की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए विशेष महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला पेशेवरों में खेल भावना, फिटनेस और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना रहा।

आईसीएआई रायपुर शाखा की प्रबंधन समिति में तीन निर्वाचित महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें शामिल हैं:

सीए रश्मि वर्मा

सीए शीतल काला

सीए आयुषी गर्ग


टूर्नामेंट में कुल तीन महिला टीमों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की:

1. रॉयल डीवास – कप्तान: सीए भूमिका साहू

2. फेम फायरबॉल्स – कप्तान: सीए कल्पना अग्रवाल

3. चार्टर्ड चैलेंजर्स – कप्तान: सीए सीमा तायल

इस आकर्षक खेल आयोजन के टूर्नामेंट समन्वयक सीए आयुष केशरवानी रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आईसीएआई रायपुर शाखा के अन्य प्रबंधन सदस्यों सीए विकास गोलछा, चेयरमैन, सीए संस्कार अग्रवाल तथा सीए ऋषिकेश यादव, सीआईसीएएसए चेयरमैन, एवं समिति की महिला सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा आयोजित यह अनूठा प्रयास, महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में खेल भावना, टीम वर्क तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।