Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ICAI रायपुर ब्रांच को मिला नया नेतृत्व, प्रबंधन समिति का हुआ गठन

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा ने अपनी नई प्रबंधन समिति का गठन करते हुए अगले सत्र के लिए एक नई शुरुआत की है. इस अवसर पर समिति के सदस्यों के नाम घोषित किए गए, जो अपनी कुशलता, अनुभव और प्रतिबद्धता से शाखा और पेशे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे.

नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

1. सीए ऋषिकेश यादव
2. सीए विकास गोलछा
3. सीए संस्कार अग्रवाल
4. सीए रश्मि वर्मा
5. सीए रवि जैन
6. सीए आयुषी गर्ग
7. सीए शीतल काला

कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी सीए किशोर बरडिया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मेरी हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि आप अपने नेतृत्व और दूरदृष्टि से ICAI रायपुर ब्रांच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और सदस्यों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे.

काउंटिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली और कानपुर से ICAI के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से रायपुर आए. उनकी उपस्थिति ने चुनाव प्रक्रिया को और भी विश्वसनीय और गरिमापूर्ण बना दिया.

पूर्व और वर्तमान नेतृत्व ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया. इस अवसर पर रायपुर ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए अमिताभ दुबे, सीए धवल शाह और ब्रांच की वर्तमान प्रबंधन समिति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने अपने बहुमूल्य मार्गदर्शन और प्रेरणादायक विचारों से इस आयोजन को और अधिक सार्थक बनाया.

नई प्रबंधन समिति के गठन के साथ ICAI रायपुर ब्रांच ने यह संकल्प लिया है कि आने वाले समय में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के विकास और सदस्यों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे.