Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आईसीएआई रायपुर शाखा एवं आयकर बार एसोसिएशन, रायपुर द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

रायपुर।  भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI), रायपुर शाखा (CIRC) एवं आयकर बार एसोसिएशन, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों संस्थाओं के सदस्य एवं उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। यह आयोजन उल्लास, आनंद एवं आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर समारोह की मेजबानी सीए विकास गोलछा, अध्यक्ष, आईसीएआई रायपुर शाखा एवं एडवोकेट निखिल अग्रवाल, अध्यक्ष, आयकर बार एसोसिएशन रायपुर द्वारा की गई। उनके साथ सीए रश्मि वर्मा, सीए अमित शर्मा, सीए रवि जैन, सीए यूसुफ दाउदी, सीए ऋषिकेश यादव, सीए शीतल काला, सीए प्रदीप गोयल, सीए आयुषी गर्ग, सीए पवन अग्रवाल, एडवोकेट हरीश बजाज, एवं सीए सिद्धार्थ पारख सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त सदस्यों एवं परिवारजनों ने म्यूज़िकल तंबोला, टैटू मेकिंग, टैरो कार्ड रीडिंग, एवं लकी ड्रॉ जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया, जिसमें विजेताओं को चाँदी के सिक्के उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का माहौल उमंग, सौहार्द और एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसने दीपावली के पर्व की सच्ची भावना को साकार किया। यह आयोजन दोनों संस्थाओं के पेशेवर एवं पारिवारिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाला सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर सीए विकास गोलछा, अध्यक्ष, आईसीएआई रायपुर शाखा ने कहा—

> “दीपावली मिलन समारोह हमारे पेशेवर समुदाय में एकता, सौहार्द और आनंद का प्रतीक है। परिवारों का इस तरह से एक साथ आना हमारे संबंधों को और मजबूत बनाता है।”

वहीं एडवोकेट निखिल अग्रवाल, अध्यक्ष, आयकर बार एसोसिएशन रायपुर ने कहा—

> “ऐसे आयोजन न केवल हमारे पेशेवर संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि परिवारों को एक दूसरे से जोड़ने का सुंदर अवसर भी प्रदान करते हैं।”

आईसीएआई रायपुर शाखा ने सभी सदस्यों एवं परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनकी सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह ने दीपावली मिलन समारोह 2025 को अत्यंत सफल और यादगार बना दिया।