Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IB चीफ ने ली हाईलेवल मीटिंग, सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हुई लंबी चर्चा

रायपुर।   नवा रायपुर स्थित निजी होटल में IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) चीफ तपन कुमार डेका ने हाईलेवल मीटिंग ली. करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में बस्तर के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन की अब तक की कार्रवाई और आगामी दिनों में किए जाने वाले ऑपरेशन के ब्लू प्रिंट पर लंबी चर्चा की गई.

आईबी चीफ तपन कुमार डेका ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद राज्य की आंतरिक स्थिति पर भी लोकल इंटेलिजेंस अधिकारियों से जानकारी ली. बैठक में DGP, नक्सल DG और CRPF DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, SSB समेत पैरामिलिट्री के आला अधिकारी मौजूद रहे.

कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर 8 दिनों से जारी है मुठभेड़

बता दें कि तेलंगाना से सटे बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा में माओवादियों को जवानों ने घेर रखा है. यहां 8 दिनों से मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में माओवादियों के बड़े लीडर अपने सदस्यों के साथ छिपे हैं. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेरबंदी कर दी है. तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के जवान इस पूरे ऑपरेशन में शामिल हैं.