Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IAS समीर विश्नोई, रानू साहू व सौम्या चौरसिया के 24 ठिकानों पर छापा

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB/EOW की टीम ने 24 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। ब्यूरो ने जानकारी दी है कि छापेमारी में काफी संख्या में अजय संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिसका आकलन किया जा रहा है। आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया के राजस्थान एवं रायगढ़ में 02-02 स्थानों पर, बैंगलौर, जमशेदपुर (झारखंड), कोरबा, गरियाबंद में 1-1 स्थान पर, महासमुन्द में 03 स्थान पर, दुर्ग में 08 स्थानों पर एवं रायपुर में 05 स्थानों पर आज छापेमारी हुई। इस दौरान काफी सारे दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की गयी है।

एसीबी ने बताया कि अनुपातहीन संपत्ति मामलों में सर्च कार्यवाही ब्यूरो में पंजीबद्ध (1) अपराध कमांक-22/2024 विरुद्ध सौम्या चौरसिया, (भा.प्र.से.) तत्कालीन उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, छत्तीसगढ़ शासन, (2) अपराध कमांक-23/2024 विरूद्ध समीर बिश्नोई, तत्का० निदेशक, संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, नवा रायपुर एवं (3) अपराध कमांक-24/2024 विरूद्ध रानू साहू, (भा.प्र.से.) तत्कालीन कलेक्टर, कोरबा के मामले में ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है।

ब्यूरों ने बताया कि द्वारा आज दिनांक 16.08.2024 को राजस्थान एवं रायगढ़ में 2-2 स्थानों पर, बैंगलौर, जमशेदपुर (झारखंड), कोरबा, गरियाबंद में 1-1 स्थान पर, महासमुन्द में 03 स्थान पर, दुर्ग में 08 स्थानों पर एवं रायपुर में 05 स्थानों पर, इस प्रकार कुल 24 स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी की कार्यवाही की गई है। उक्त सभी मामले अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने (धारा 13 (1) (बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) से संबंधित हैं। अब तक की कार्यवाही में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनसे भारी मात्रा में बेनामी संपत्तियों का पता चला है। वाहनों से संबंधित बहुत से दस्तावेज एवं अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लेपटॉप, मोबाइल एवं पेन ड्राइव भी बरामद हुए हैं जिनमें संपत्तियों की जानकारी दर्ज है। दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

अवैध कोल लेवी प्रकरण में आरोपी मनीष उपाध्याय गिरफ्तार अवैध कोल लेवी प्रकरण अपराध क्रमांक-03/2024 धारा 120बी, 420, 384 भा.द.वि. तथा धारा 7. 7ए, एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुख्य आरोपी मनीष उपाध्याय पिता गेंदालाल उपाध्याय, भिलाई को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर आज दिनांक 16.08.2024 को मान० विशेष न्यायालय, रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 23.08.2024 तक उक्त आरोपी को पुलिस रिमाण्ड पर ब्यूरो को सौंपा गया है। यह आरोपी काफी लम्बे समय से फरार था। इससे पूछताछ पर नये तथ्यों का खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है।