Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IAS लक्ष्मण तिवारी छोड़ेंगे छत्तीसगढ़, 2021 बैच के हैं अफसर, केंद्र ने दी अनुमति

रायपुर।    IAS लक्ष्मण तिवारी छत्तीसगढ़ छोड़ेंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी है। पति-पत्नी इंटर स्टेट सर्विस कैडर (कॉमन कैडर) के आधार पर छत्तीसगढ़ के IAS लक्ष्मण तिवारी के कैंडर स्थानांतरण की अनुमति दी गयी है। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी ने बिहार के लिए कैडर चेंज कराया है। 2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी अभी सुकमा में जिला पंचायत CEO हैं।

हाल ही में आईएएस लक्ष्मण तिवारी की शादी छत्तीसगढ़ की ही दिव्यांजलि जायसवाल से हुई है। दिव्यांजलि बिहार कैडर की IPS अफसर हैं। दिव्यांजलि जायसवाल भी 2021 बैच की आईपीएस है।  दिव्यांजलि भी छत्तीसगढ़ की रहने वाली है, लेकिन उन्हें सर्विस कैडर बिहार अलाट किया गया है।

लक्ष्मण तिवारी बिहार के रहने वाले हैं

2021 बैच के IAS लक्ष्मण तिवारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। पहले ही प्रयास में 71वीं रैंक हासिल करने वाले लक्ष्मण तिवारी ने UPSC का इम्तिहान पास कर लिया। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया था। वो अभी सुकमा में पोस्टेड हैं। सिवान के गोरियाकोठी प्रखंड के सैदपुरा गांव के रहने वाले लक्ष्मण तिवारी के पिता का नाम सुरेश तिवारी है। वर्ष 2019 में भी लक्ष्मण तिवारी ने यूपीएससी में सफलता हासिल की थी। तब 176 वां रैंक मिला था। उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। लेकिन मन में आईएएस बनने की कसक रह गई थी। जिसे पूरा करने के लिए वे जी जान से जुटे रहे। अब उन्होंने अपना सपना साकार कर लिया है।

IPS दिव्यांजलि जायसवाल छत्तीसगढ़ की रहने वाली है

2021 के सिविल सर्विस एग्जा में छत्तीसगढ़ को 6 आईपीएस मिले थे। इनमें से दो IPS को होम कैडर मिला था, जबकि चार को अन्य स्टेट के थे। छत्तीसगढ़ के इशू अग्रवाल और हर्षित मेहर को होम कैडर मिला था, जबकि राजस्थान के राहुल बंसल, मध्यप्रदेश के मयंक मिश्रा, यूपी के विमल कुमार पाठक, कर्नाटक की तहसीन बानो को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। वहीं, छत्तीसगढ़ से IPS में सलेक्ट मयंक मिश्रा को एजीएमयूटी, प्रतीक अग्रवाल को हरियाणा और दिव्यांजलि जायसवाल को बिहार कैडर मिला था।