Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IAS Award: राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर आईएएस प्रमोट, जनंसपर्क संचालक अजय अग्रवाल का नाम भी शामिल

रायपुर।   जनसंपर्क संचालक अजय अग्रवाल समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर आईएएस प्रमोट हो गए हैं. दिल्ली में आज हुई डीपीसी की बैठक में प्रमोशन पर मुहर लग गई है. डीपीसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, एसीएस रेणु पिल्ले और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल शामिल थे।

राज्य सरकार ने तीन दर्जन अफसरों का नाम डीपीसी के लिए भेजा था. तीन अफसर सौम्या चौरसिया और आरती वासनिक का मामला लटक गया है. तीर्थराज अग्रवाल के प्रमोशन का मसला लिफाफे में बंद हो गया है. कोल घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया जेल में बंद हैं. वहीं पीएससी घोटाला मामले में आरती वासनिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. उनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है. तीर्थराज अग्रवाल के खिलाफ चल रही जांच खत्म हो गई है. राज्य शासन ने उन्हें क्लीन चीट दे दी है. एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है. कोर्ट के निर्णय के बाद लिफाफा खुलते ही उन्हें भी प्रमोशन मिल सकता है. पिछले प्रमोशन में चूक चुके संतोष देवांगन और हीना नेताम को भी प्रमोट किया गया है.

इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बनने वाले अफसरों में संतोष देवांगन, हीना नेताम, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय अग्रवाल, रीता श्रीवास्तव, लोकेश चंद्राकर, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तुनजा सलाम, वीरेंद्र बहादुर पंच भाई और सौमिल चौबे के नाम शामिल हैं.