Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पत्नी की हत्या कर पति ने रचाया गुमशुदगी का ड्रामा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

जांजगीर-चांपा। जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपूरा में एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसे अपराध का पर्दाफाश किया है, जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर उसे गुमशुदगी का रूप देने की कोशिश की थी। आरोपी पति की पहचान भरत लाल राठौर के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी सरस्वती राठौर की हत्या करने के बाद थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह किया था।

हत्या को गुमशुदगी बताकर भटकाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, भरत लाल ने बीते दिनों थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी सरस्वती घर से बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी। उसने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए यह कहानी गढ़ी थी। हालांकि पुलिस को शुरू से ही उसके व्यवहार और बयानों पर संदेह हुआ.

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की, जिसमें कई विरोधाभास सामने आए। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने भरत लाल से सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पत्नी को ईंट बांधकर डुबोया पानी में

आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी सरस्वती के साथ अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह और आपसी झगड़ों से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी को पानी में डुबोकर मार डाला। हत्या को छिपाने के लिए उसने उसके गले में ईंट बांध दी, ताकि शव सतह पर न आ सके।

पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से मृतका का शव बरामद कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी भरत लाल राठौर पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसका स्वभाव हिंसक था और वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सरस्वती कई बार मायके भी चली गई थी, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण वापस लौट आती थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सीटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या (धारा 302) और साक्ष्य मिटाने (धारा 201) के तहत अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।घटना से पूरे ग्राम पुटपूरा में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सरस्वती राठौर मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थी। परिवारिक विवाद को हत्या तक पहुंचा देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।