Special Story

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

Shiv Mar 16, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित…

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रचा गया इतिहास, पहली बार हिन्दी विषय के दृष्टिबाधित शोध छात्र का हुआ पीएचडी वायवा…

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रचा गया इतिहास, पहली बार हिन्दी विषय के दृष्टिबाधित शोध छात्र का हुआ पीएचडी वायवा…

Shiv Mar 16, 2026 2 min read

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग तथा हेमचंद…

March 16, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची सैकड़ों महिलाएं, अनुमति नहीं मिलने पर किया चक्काजाम

रायपुर।     बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधने आज भिलाई क्षेत्र से भारी संख्या में महिलाएं रायपुर के केंद्रीय जेल पहुंची और विधायक की कलाई पर राखी बांधने की मांग की. महिलाओं का कहना था कि वह हर साल विधायक देवेंद्र यादव को राखी बांधती है, लेकिन इस बार उनके सलाखों के पीछे रहने से वह अब तक रक्षाबंधन का पर्व नहीं माना सकी है. वहीं प्रशासन की अनुमति न होने से उन्हें केंद्रीय जेल के अंदर नहीं घुसने दिया गया है, जिसके बाद महिलाएं सड़क पर उतर आई.

सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के सड़क पर उतरने से केंद्रीय जेल के सामने चक्काजाम की स्थिति बन गई. चक्काजाम के चलते केंद्रीय जेल के सामने भारी संख्या में गाड़ियां काफी समय तक खड़ी रही। एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को भी चक्काजाम का सामना करना पड़ा. महिलाओं का कहना था विधायक देवेंद्र यादव को झूठे आरोपों के तहत गिरफ़्तार किया गया है. यदि सरकार इतनी त्वरित कार्रवाई उन कोलकाता दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं पर करती तो आज देश महिलाओं के लिए सुरक्षित होता.

महिलाओं के इस हठ प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन को पुलिस बल का उपयोग करना पड़ा. कड़ी मशक़्क़त के बाद महिलाओं को सड़क से उठाकर किनारे किया गया. वहीं महिलाएं विधायक देवेंद्र यादव की कलई में राखी बांधने की मांग करती रही. अंत में सारी राखियों को जेल के सलाख़ों के पीछे देवेन्द्र यादव तक पहुंचने के अनुरोध के साथ महिलाओं ने अपना प्रदर्शन ख़त्म कर चक्काजाम समाप्त किया.