Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

HUDCO ने भारत सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का लाभांश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कंपनी के भारत के शहरी विकास में योगदान का प्रतीक…

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने HUDCO के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी भारत के शहरी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और सतत् आवास समाधान एवं शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में इसका योगदान सराहनीय है. HUDCO की प्रतिबद्धता ‘सभी के लिए आवास’ और विश्वस्तरीय शहरी बुनियादी ढांचे के सरकार के विजन को साकार करने में सहायक है.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह बात केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 307.79 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश चेक सौंपे जाने पर कही. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अलावा अतिरिक्त सचिव एसपी सिंह, HUDCO के निदेशक (कॉरपोरेट प्लानिंग) एम. नागराज और निदेशक (वित्त) दलजीत सिंह खत्री भी उपस्थित रहे.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के गतिशील नेतृत्व में, HUDCO ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है, जिससे देशभर में आवास और शहरी विकास परियोजनाओं को सतत समर्थन मिलता रहा है. HUDCO ने न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास परियोजनाओं के वित्त पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी सहयोग दिया है, जिससे शहरी विकास को गति मिली है.

तोखन साहू ने आगे कहा कि सतत और समावेशी शहरीकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए, HUDCO सरकार के महत्वाकांक्षी शहरी विकास लक्ष्यों को पूरा करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है. यह लाभांश भुगतान HUDCO की उत्कृष्ट संचालन क्षमता और भारत के शहरी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.