Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विश्वकर्मा समाज रायपुर एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान मे HSRP नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन शिविर का हुआ आयोजन 

रायपुर।   हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने हेतु प्रथम चरण में 1 दिवसीय रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे दुलार धर्मशाला बढ़ईपारा रायपुर में आयोजिया किया गया। तात्यापारा पारा वार्ड की पार्षद एवं जोन क्र.7 की अध्यक्ष  श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम चरण के इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन यह सड़क एवं परिवहन विभाग, विश्वकर्मा समाज रायपुर एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और समय में यह अनिवार्य प्रक्रिया को पूरा करने में मदद करना है। इस शिविर में आज शासन द्वारा HSRP नंबर प्लेट हेतु निर्धारित शुल्क देकर लगभग 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आने वाले समय में और भी शिविर जैसे मजदूर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निराश्रित पेंशन, मतदाता परिचय पत्र, मेगा स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना आदि का आयोजन भी किया जाएगा ताकि आम जनता को इन सब कार्यों के लिए यहां वहां भटकना न पड़े।

HSRP नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन का कार्य सड़क एवं परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आए हुए अधिकारी आकृति बख्श,श्रवण सिंह एवं HSRP टीम पायल,योगेश द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत वाहनों में एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के अधिकतम 10 से 12 दिन में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट बन कर आ जा रही है। जिसे गाड़ियों में लगाने का काम भी परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत कंपनी द्वारा किया जा रहा है सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चोरी को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) प्रणाली शुरू की है। एक अप्रैल 2019 से पहले की पंजीकृत वाहनों में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। नंबर प्लेट बनवाने के लिए संबंधित वाहन का आरसी बुक, पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जरूरी है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, विश्वकर्मा समाज रायपुर के अध्यक्ष रमेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल विश्वकर्मा, गरिमा विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।