Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लोफंदी में शराब पीने से हुई मौतों पर गरमाया सदन, भूपेश बघेल ने कार्रवाई पर किया सवाल, गृहमंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बिलासपुर के ग्राम लोफंदी में अवैध शराब पीने से हुई मौतों का मामला उठा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया कि कच्ची शराब बनाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई. इस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एफएसएल की आने वाली रिपोर्ट को स्वीकारा जाएगा. गृह मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. 

इसके पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने ध्यानाकर्षण के जरिए ग्राम लोफंदी में मौत का मामला उठाते हुए कहा कि प्रदेश में शराब की बाढ़ आई है, इसे रोकना होगा. गली-गली में लोग शराब बेच रहे हैं. अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस पर कहा कि कोई बात छिपाने की नहीं है. जीरो टॉलरेंस पर काम चल रहा है. नशे का कारोबार करने वाले लोगों की प्रॉपर्टी अटैच की गई है. इस प्रकरण में जांच के लिए छह सदस्यीय टीम बनी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोग आदतन इस काम पर लगे हैं, उन्हें समझाया गया है. कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है.

डॉ. महंत ने कहा कि बच्चों के भविष्य ठीक करने के लिए शराब बिक्री रोकनी होगी. स्कूलों मे शिक्षक शराब सेवन कर पहुंचे रहे हैं. इस पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की प्रथा बनाई गई थी, उसका असर देखने को मिल रहा है. साय सरकार ने इस प्रथा को छुआ नहीं, चिमटी से उठा कर फेंक दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वहां कच्ची शराब बन रही थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई है. कच्ची शराब बनाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है. विजय शर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है. एफएसएल की जो रिपोर्ट आएगी, उसे स्वीकारा जाएगा. गृह मंत्री ने कहा कि कुछ लोग आदतन इस काम पर लगे हैं. उन्हे समझाया गया है. कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई है. गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया.